गंगा का रौद्र रूप देख ग्रामीणों में भय का माहौल प्रशासन ने ग्रामीणो को भेजा सुरक्षित जगह
टाण्डाकला और बलुआ बाजार में घुसा पानी, बाणगंगा नदी में घुसा पानी
गंगा का पानी बलुआ बाजार और टाण्डा कला बाजार में प्रवेश कर चुका है। टाण्डा में घटवारी माता मंदिर परिसर में 200 वर्ष पुराना बरगद का बृक्ष धराशायी हो गया। बलुआ बाजार में पानी प्रवेश करने से शव जलाने के लिए लोगो को सराय घाट पर जाना पड़ रहा है जिस गति से पानी बढ़ रहा है जल्द ही शव जलाने के लिए भी जगह नही बचेगी जबकिं पूरे जनपद के लोग यही दाह संस्कार करने आते है ।
भुसौला गांव के लोग भी अपना सामान लेकर सुरक्षित जगह के लिए पलायन करने लगे है। गंगा का पानी अब बाणगंगा नदी में तेजी से बढ़ रहा है जिससे बाणगंगा किनारे दर्जनों गांव के खेत मे पानी तेजी से बढ़ रहा है। लोगो की फसल भी डूबने के कगार पर है। बाढ़ चौकी मारूफपुर में पहुँचे शरणार्थियों को नायब तहसीलदार राजेन्द्र प्रसाद और एडियो पंचायत राजेश सिंह ने लंच बांटी।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
गुस्सा
0
दुखद
1
वाह
0