महावीर पब्लिक स्कूल जयपुर के प्रांगण में समग्र विकास संस्थान द्वारा प्रदेश की विभिन्न प्रतिभाओं को सम्मानित करने हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमे शिमला निवासी ज्योतिषाचार्य अभिमन्यु पाराशर को ज्योतिष के क्षेत्र में किये गए उत्कृष्ट योगदान/समाज सेवा के लिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, कार्यक्रम आयोजक एडवोकेट दया शर्मा,
ने संयुक्त रूप से " समग्र नेशनल आइकॉन एक्सीलेंस अवॉर्ड " मोमेंटो व दुपट्टा प्रदान कर सम्मानित किया।
डॉ. अभिमन्यु पाराशर, सबसे युवा और सबसे प्रतिभाशाली ज्योतिषी एक आरोग्यदाता और भविष्यवक्ता के रूप में सामने आते हैं। एक सच्चे ब्राह्मण परिवार में जन्मे और पले-बढ़े, विदित रहे डॉ. अभिमन्यु पाराशर का जीवन हमेशा सेवा, परोपकार और आध्यात्मिकता की लहरों से प्रभावित रहा है। भारत के शीर्ष ज्योतिषियों में से एक, अभिमन्यु पाराशर युवा (जून, 1989 में जन्मे) उभरते सितारे हैं, जिन्होंने पहले से ही अपने भाग्य बताने के
माध्यम से ज्योतिष में अपनी करिश्माई पहचान बनाई है।
उनके लेख कई दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक समाचार पत्रों, ज्योतिष पत्रिकाओं में छप चुके हैं। वे कुंडली, हस्तरेखा, योग आदि के विशेषज्ञ हैं।
वे बेटी बढ़ाओ फाउंडेशन शिमला (झुंझुनू) राजस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष और साहित्यकार टीसी प्रकाश स्मृति मंच और धर्मार्थ सेवा संस्थान के अध्यक्ष और विश्व सनातन वाहिनी (देवस्थान प्रकोष्ठ, राजस्थान) के प्रदेश अध्यक्ष और जलाराम बापा ज्योतिष संस्थान (पंजीकृत) के अध्यक्ष भी हैं।
आपको अभी तक अनेकों पुरस्कार मिल चुके हैं जिनमें प्रमुख
पुरस्कार:
लीजेंड दादा साहब फाल्के पुरस्कार 2020,
फिल्म अभिनेता गोविंदा द्वारा जी टाउन 2020 पुरस्कार,
नेपाल शांति प्रतिष्ठान द्वारा मानद डॉक्टरेट" की उपाधि।
राष्ट्रीय समाज सेवा रत्न
ज्योतिष/हस्तरेखा विज्ञान
द रियल सुपरहीरो अवार्ड 2020
हस्तरेखा विज्ञान "गोल्डमेडलिस्ट"
. ब्राह्मण गौरव पुरस्कार
पूर्व सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह 'साहित्य श्री' की उपाधि से सम्मानित
कला श्री सम्मान
कई संस्थाओं से कोरोना योद्धा सम्मान प्राप्त
. ग्रामीण पत्रकारिता के लिए सम्मानित
महात्मा गांधी वैश्विक शांति पुरस्कार - 2021
सम्मान मिलने पर श्री श्री 1008 स्वामी सौरभ राघवेंद्र आचार्य जी महाराज रघुनाथ धाम जयपुर,
रघुनाथ धाम जयपुर,डॉ हरिसिंह गोदारा,
प्रमुख समाजसेवी गोपाल भाई, समाजसेवी महेश वाधवानी, डॉ जगदीप यादव पुरुषोत्तम शर्मा, ओकारमल शर्मा, राजकुमार यादव राजेंद्र सिंह युवा नेता धर्मपाल समाजसेवी जनेश कुमार पंडित गोविंद राम शर्मा, नवरत्न बबलू, पवन शर्मा, आदि ने बधाई दी।