रुदावल। पत्थर के ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने के लिए लोगों ने दिया धरना

जगत सिंह परमार, राष्ट्रीय प्रसार।

जून 4, 2025 - 16:58
 0  4
रुदावल। पत्थर के ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने के लिए लोगों ने दिया धरना
रुदावल। बंशी पहाडपुर क्षेत्र में पत्थर से भरे ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग को लेकर बंशी पहाडपुर क्षेत्र के लोग बुधवार को कांटे के बाद धरना देकर बैठ गए। इस दौरान लोगों ने ओवरलोडिंग वाहनों को रोक दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन से ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग रखी। सूचना पर रुदावल थाना प्रभारी बालकृष्ण मय जाब्ता के मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। धरना दे रहे लोगों ने बताया कि बंशी पहाडपुर क्षेत्र में पत्थर के ओवरलोडिंग वाहन चल रहे है। जिससे हमेशा हादसे का खतरा रहता है। साथ ही धूल उडने से बीमारी फैलने की आशंका रहती है। ट्रकों में ओवर लोडिंग पत्थर ले जाया जा रहा है। पत्थर ठेकेदारों द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करते हुए राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर आमजन की सुनवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। एसएचओ ने लोगों को ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पत्थर से भरे एक ट्रक को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मौके पर डोडीराम, पप्पू सरपंच, लाखन, बाले, रामेश्वर, देवीसिंह, रामसिंह, गुड्डू आदि मौजूद रहे।
कैप्शन-27 आरयूडी-1 रुदावल। गांव महलपुर चूरा के पास धरना देकर बैठे लोग।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0