राजपूत समाज ने निकाली महाराणा प्रताप शोभायात्रा एवं वाहन रैली
जगत सिंह परमार, राष्ट्रीय प्रसार ।
कस्बे में राजपूत समाज द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर शोभायात्रा व विशाल वाहन रैली निकाली गई। महाराणा प्रताप की शोभायात्रा व वाहन रैली हनुमान जी गेट रुदावल से शुरू हुई। वाहन रैली को शक्तिसिंह बांदीकुई, रोहित महाराज, भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री भानुप्रताप सिंह राजावत, पूर्व प्रधान रविन्द्र सिंह परमार, राजपूत समाज के जिलाध्यक्ष रेवेन्द्र सिंह पना ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली हनुमान जी गेट से शुरू होकर कस्बे के बस स्टैंड, पहाडपुर रोड होते हुए गांव महलपुर चूरा, बंशी पहाड़पुर, सिरसोंदा, धाना खेड़ली, रूपवास होते हुए राणा सांगा स्मारक खांनवा पहुंची। जहां वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के जयघोष से राणा सांगा स्मारक गूंज उठा। शोभायात्रा व वाहन रैली में काफी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। वाहन रैली का कई समाजों के पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने जलपान, नाश्ता कराया और राजपूत समाज के पदाधिकारियों का साफा बांधकर स्वागत किया। लोगों ने पुष्प वर्षा करके वाहन रैली का स्वागत किया।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
गुस्सा
0
दुखद
0
वाह
0