अनुभवी टीम लीडरों का राष्ट्रीय प्रसार परिवार में भव्य स्वागत

जुलाई 15, 2026 - 13:22
 0  4
अनुभवी टीम लीडरों का राष्ट्रीय प्रसार परिवार में भव्य स्वागत
अनुभवी टीम लीडरों का राष्ट्रीय प्रसार परिवार में भव्य स्वागत

मीनू बंसीवाल, राष्ट्रीय प्रसार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रसार परिवार को उस समय नई ऊर्जा और मजबूती मिली जब फरीदाबाद (हरियाणा) के वरिष्ठ टीम लीडर वीरेंद्र सिंह बघेल तथा बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के प्रतिष्ठित टीम लीडर रामनाथ सिंह ने अपने विशाल समर्थक समूह के साथ राष्ट्रीय प्रसार की सदस्यता ग्रहण की।

वीरेंद्र सिंह बघेल के नेतृत्व में 20,000 से अधिक सदस्यों की टीम तथा रामनाथ सिंह के नेतृत्व में 8,035 सदस्यों की सशक्त टीम लंबे समय से सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय रही है। उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठन निर्माण की दक्षता ने उन्हें एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

राष्ट्रीय प्रसार मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दोनों वरिष्ठ लीडरों ने राष्ट्रीय प्रसार की कार्यशैली, पारदर्शिता, निष्पक्ष पत्रकारिता, सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए संगठन से जुड़ने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रसार केवल एक मीडिया संस्थान नहीं, बल्कि समाज सेवा, जनजागरण और सकारात्मक परिवर्तन का एक सशक्त मंच है।

राष्ट्रीय प्रसार परिवार ने दोनों लीडरों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा और गति मिलेगी। उनके जुड़ने से राष्ट्रीय प्रसार की जनहितकारी गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलेगा तथा संगठन देशभर में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रसार के प्रधान संपादक ने कहा कि जब अनुभवी और सफल व्यक्तित्व किसी संगठन की विचारधारा और कार्यशैली से प्रभावित होकर उससे जुड़ते हैं, तो यह संगठन की विश्वसनीयता और जनस्वीकृति का प्रमाण होता है।

राष्ट्रीय प्रसार परिवार वीरेंद्र सिंह बघेल एवं रामनाथ सिंह का हार्दिक अभिनंदन करता है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त करता है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0