तेंदुए की सूचना से मच गया हड़कंप, वन विभाग 24 घंटे चला रहा है जन जागरूकता एवं निगरानी कार्यक्रम

तेंदुए के होने की पुष्टि नही हुई है : डीएफओ

अगस्त 4, 2025 - 14:47
 0  6
तेंदुए की सूचना से मच गया हड़कंप, वन विभाग 24 घंटे चला रहा है जन जागरूकता एवं निगरानी कार्यक्रम
राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार
रायबरेली बछरावां। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी वन प्रभाग मयंक अग्रवाल ने बताया है कि 31
जुलाई को रात्रि लगभग 8 बजे ग्राम सहगों तमनपुर ब्लाक बछरावां में तेंदुए के देखे जाने की सूचना दूरभाष पर प्राप्त हुई। तत्काल क्षेत्रीय वन अधिकारी बछरांवा टीम के साथ मौके पर पहुँचे एवं क्षेत्र में तेंदुए की पुष्टि हेतु सर्च आपरेशन चलाया गया। तेंदुए के होने की पुष्टि अभी तक नही हुई है। वन विभाग द्वारा टीमों का गठन कर 24 घंटे जन जागरूकता कार्यक्रम एवं निगरानी का कार्य किया जा रहा है। खबर लिखे जाने तक तेंदुए के होने की पुष्टि नही हुई थी। 

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 1
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0