नर सेवा ही नारायण सेवा : पूर्णिमा माथुर
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय प्रसार
नोएडा। नवरात्रि के शुभ अवसर पर नवमी के दिन राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन नोएडा द्वारा फल वितरण कार्यक्रम गाज़ीपुर गाँव में आयोजित किया गया जिसमें सैकड़ों लोगों को 5 प्रकार फल के पैकेट वितरित किए गए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन की अध्यक्ष, पूर्णिमा माथुर ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें अपनी खुशियाँ सभी ज़रूरतमंद लोगों के साथ बाँटनी चाहिए और उनकी खुशियों में शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन जरूरतमंद लोगों की सेवा हमेशा आगे रहता है। आपको बता दें कि फाउंडेशन द्वारा नजफगढ़ दिल्ली में निर्धन परिवार के बच्चों के लिए निशुल्क लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर सेंटर जलाया जा रहा है जहाँ हजारों बच्चे इस का लाभ ले चुके हैं। फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी समय-समय पर चलाया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें यह प्रेरणा राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन के चेयरमैन पवन सर से मिली है और उनके मार्गदर्शन पर चलते हुए हम आगे भी ऐसे ही सेवा कार्यक्रम करते रहेंगे।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन की नेशनल मीडिया इंचार्ज, समीक्षा माथुर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही हमारे वॉलंटियर्स – शोभा देवी, सुनीता मिश्रा, संतोष मिश्रा, सवॉन कुमार और अजय यादव भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय प्रसार की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा माथुर एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
1
गुस्सा
0
दुखद
0
वाह
0