सीडीओ ने सभी गौशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही

सभी बीडीओ गौशालाओं का करें निरीक्षण, व्यवस्थाओं को रखें दुरुस्त : सीडीओ

अगस्त 4, 2025 - 14:46
 0  3
सीडीओ ने सभी गौशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही
राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार
रायबरेली। सीडीओ ने सभी गौशालाओं में व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिए निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्यवाही। रायबरेली और आस पास के क्षेत्रों में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने सभी बीडीओ को गौशालाओं में निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे।
 जिसके क्रम में समस्त बीडीओ,पशु चिकित्सा अधिकारी, ग्राम विकास/पंचायत अधिकारी व प्रधान गोशालाओं व क्षेत्रो में निरीक्षण कर रहे हैं तथा जलभराव, पशुधन हानि, अप्रिय घटना की त्वरित सूचना दे रहे हैं। निरीक्षण कर रहे अधिकारियों ने पाया कि गौशालाओं में जल भराव की स्थिति नहीं है। वहाँ पर शेड, चारा पानी, प्रकाश आदि की पर्याप्त व्यवस्था है। जिसकी निगरानी उच्च अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0