अलग अलग हादसे में युवक और महिला घायल

अगस्त 1, 2025 - 17:06
अगस्त 4, 2025 - 14:09
 0  5
रूपक दुबे राष्ट्रीय प्रसार 
राजगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बाइक और सीढ़ी से गिरकर युवक और महिला घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के बिशनपुरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजेश यादव बुधवार की रात नदिहार बाजार से बाइक से अपने घर विशुनपुरा जा रहा था, तभी नदीहार सब्जी मंडी के पास बाइक अनियंत्रित होने से सड़क पर गिर गया। सड़क पर गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। जबकि, नौड़ीहवा गांव की 84 वर्षीय फूलमती बुधवार की रात अपने घर के सीढ़ी से नीचे उतरते समय पैर फिसलने से गिरकर जख्मी हो गई। दोनों को उनके परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0