विधायक ने बाढ़ क्षेत्रो का किया निरीक्षण

बलुआ में बढ़ते जलस्तर का निरीक्षण करते विधायक प्रभु नारायण यादव 

अगस्त 4, 2025 - 14:41
 0  6
विधायक ने बाढ़ क्षेत्रो का किया निरीक्षण

राष्ट्रीय प्रसार, संवाददाता
चहनियां। क्षेत्र के तटवर्ती गांवो में रविवार को विधायक प्रभु नारायण सिंह ने निरीक्षण किया। वही गंगा किनारे गांवो के लोगो से अपील किया कि आप लोग घर छोड़कर प्रशासन द्वारा बनाये गये बाढ़ राहत केंद्र पर जाये। 
        गंगा का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है जो अब पानी गांवो की तरफ रुख करने को आतुर है। इसे लेकर विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव सराय,बलुआ,महुअर,हरधन,टाण्डा,हसनपुर आदि तटवर्ती गांवो का निरीक्षण किया। नाव द्वारा भी तटवर्ती गांव का हाल जाना जहाँ ग्रामीणो की बात सुनी। उन्होंने इस आपदा से निपटने के लिए प्रशासन से हर सम्भव मदद करने की बात फोन द्वारा कही। उन्होंने ग्रामीणो से अपील किया कि आप लोग अपना घर छोड़कर जरूरी सामान लेकर प्रशासन द्वारा बनाये गये बाढ़ राहत केंद्र में शरण ले ताकि आप सुरक्षित रहे। इस दौरान कहा कि गंगा के बेग काफी तेज है। कब एकाएक पानी गांवो में प्रवेश करेगा कोई नही जानता है। इसलिए तटवर्ती गांव के लोग सतर्क रहें। 
           इस दौरान उनके साथ विधान सभा अध्यक्ष सुभाष यादव, राजीव सिंह"मुन्ना", प्रमोद यादव, ओम प्रकाश यादव, आनन्द सोनकर,विक्रमा मास्टर, राम अवध,अरुण निषाद,दिनेश प्रधान आदि उपस्थित रहे ।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0