*मृत बाइक सवार के पिता ने अज्ञात मैजिक चालक के विरुद्ध दर्ज कराया मुकदमा*

रूपक दुबे राष्ट्रीय प्रसार

जून 4, 2025 - 16:50
 0  3

*ड्रमंडगंज*- स्थानीय थाना क्षेत्र के ऊंटी गांव में मंगलवार को मैजिक वाहन और बाइक की आमने-सामने टक्कर मृत बाइक चालक के पिता ने मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव निवासी मोतीलाल ने दी गई तहरीर में बताया कि 22 वर्षीय बेटा अनुज कुमार माला फूल बेचने का कार्य करता था। मंगलवार को गड़बड़ा धाम से फूल-माला बेचकर अपने मामा के लड़के राजन धरकार निवासी गड़बड़ा के साथ बाइक से घर लौट रहा था। ऊंटी गांव स्थित गड़बड़ा मोड़ के पास पहुंचे तो लापरवाही पूर्वक तेज़ गति से गाड़ी चलाते हुए हलिया की ओर से आ रहे अज्ञात वाहन चालक ने बेटे की बाइक में धक्का मार दिया।जिससे गंभीर रूप से घायल बेटे अनुज की मौके पर मृत्यु हो गई। गंभीर रूप से घायल राजन को मंडलीय चिकित्सालय रेफर कर दियाl जहां उसकी हालत नाज़ुक बनी हुई है।मृत बाइक चालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि मृत बाइक चालक के पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0