सैनिकों के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला और सदर विधायक अदिति सिंह ने यात्रा का किया नेतृत्व राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार

जून 4, 2025 - 16:19
 0  1
सैनिकों के सम्मान में निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
रायबरेली। भारतीय सैनिकों के सम्मान में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला और सदर विधायक अदिति सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा लिया। वंदे मातरम के नारे से पूरा शहर गूंज उठा।
  तिरंगा यात्रा का शुभारंभ जीआईसी के मैदान से हुआ, जो नगर के प्रमुख मार्गों—सुपर मार्केट, अंबेडकर चौराहा होते हुवे डिग्री कॉलेज चौराहे तक पहुंची। इस आयोजन में  सैकड़ों लोगों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा थामे लोगों ने 'भारत माता की जय', 'जय हिंद', और 'वंदे मातरम' जैसे नारों से माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। परिवहन मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि देश का सम्मान सैनिकों के सम्मान के बराबर होता है। यदि हम अपने सैनिकों को सम्मान देते हैं, तो यह देश के सम्मान के समान होता है।
उन्होंने आगे बताया कि भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।  जिसमें भारतीय सैनिकों ने साहस और पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया। सदर विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि भारत किसी से कम नहीं है। हमारे सैनिक हर चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं और देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं। उन्होंने इस तरह के आयोजनों को युवाओं में देशभक्ति की भावना को प्रबल करने वाला बताया। तिरंगा यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हुई और नगरवासियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सैनिकों के प्रति एक सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह,पूर्व जिला अध्यक्ष रामदेव पाल, कोऑपरेटिव अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष आर बी सिंह, सुशील शर्मा,विजय बाजपेई, डा धनंजय सिंह ,नगर अध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय आदि शामिल हुए।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0