धानापुर में योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

राष्ट्रीय प्रसार चन्दौली

जून 4, 2025 - 17:02
 0  5
धानापुर में योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन

धानापुर l शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर चंदौली के शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित योग प्रशिक्षण शिविर का आज समापन  किया गया इस समारोह  के मुख्य अतिथि शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर के प्राचार्य प्रो.(डा.) सुभाष राम को शारीरिक शिक्षा योग विभाग के विभागाध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ प्रदान करके स्वागत किया विशिष्ट अतिथि संस्कृत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रवीण कुमार भारती जी को भी पुष्पगुच्छ प्रदान कर स्वागत किया तत्पश्चात प्रशिक्षण शिविर के शिवरार्थी द्वारा योग प्रदर्शन किया गया  प्राचार्य ने सभी शिवरार्थी को प्रमाण पत्र , और पुरस्कार देकर सभी को सम्मानित किया शिवरार्थी के आफरीन आंचल.अंकिता ने योग का प्रदर्शन किया मुख्य अतिथि महोदय ने योग को अपने दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया योग करने से मानसिक तनाव नहीं रहता योग अब सभी के लिए जरूरी हो गया है साथ ही इसमें कैरियर की बहुत संभावना है प्रवीण कुमार भारती जी ने सभी शिवरार्थी को अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि मैं भी निरंतर योग करता हु ये संस्कृत में सिलेबस का पार्ट भी है जिससे आप सभी योग करने से शारीरिक ,मानसिक संतुलन बनाए रख सकते है डॉ नौशाद अहमद ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया इस अवसर पर महाविद्यालय के शिवरार्थी जूही मिश्रा ,अर्चना,आंचल, आफरीन तमन्ना,आरजू,निकिता,दीपशिखा ,शशिकला,रेणु संजना ,साहिन,अनीता ने महत्वपूर्ण सहयोग किया  ये शिविर शारीरिक शिक्षा योग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ नौशाद अहमद के अंतर्गत आयोजित किया गया धन्यवाद

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0