हरियाणा में 100 रुपये तक बिकने वाले टमाटर ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद

लोगों ने कहा लगातार बढ़ते टमाटर व सब्जियों के दामों ने न केवल बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद, डगमगाया रसोई का बजट

अगस्त 1, 2025 - 16:18
अगस्त 4, 2025 - 14:07
 0  22
हरियाणा में 100 रुपये तक बिकने वाले टमाटर ने बिगाड़ा सब्जियों का स्वाद

पहले खरीदते थे लोग दो किलो टमाटर अब मंहगे हुए तो खरीद रहे हैं आधा किलो टमाटर

मंडी प्रधान ने कहा हर वर्ष मानसून के वक्त झमाझम बारिश से खराब हो जाती है टमाटर व अन्य सब्जियों की फसल

दूरदराज से आने वाले टमाटर व सब्जियों पर लग जाता है भारी भरकम भाड़ा

चैन सिंह, राष्ट्रीय प्रसार

रेवाड़ी, हरियाणा। हरियाणा के रेवाड़ी में अस्सी से सौ रुपये किलो बिकने वाले टमाटर ने न केवल सब्जियों का स्वाद बिगाड़ दिया बल्कि लोगों के बजट पर भी इसका गहरा असर दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि मानसून के सीजन में मंहगाई का असर टमाटर के साथ साथ अन्य सब्जियों व फ्लफ्रूट पर भी पड़ा है।


मंडी में सब्जी खरीदने आयी  स्थानीय महिलाओं ने कहा कि कोई भी सब्जी बिना टमाटर के नहीं बनती लेकिन अस्सी से सौ रुपये तक बिकने वाले टमाटर ने न केवल इनकी सब्जियों का स्वाद बिगाड़ा बल्कि रसोई के बजट को भी बिगाड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले टमाटर बीस से तीस रुपये किलो था तो यह दो किलो टमाटर खरीदती थी लेकिन अब आधा किलो में ही काम चलाना पड़ रहा है। सरकार को इस बढ़ते दामों पर कुछ तो कंट्रोल करना ही चाहिए ताकि गरीबों की रसोई भी चलती रहे।


वहीं दूसरी ओर मंडी प्रधान ने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ कि टमाटर या अन्य सब्जियों के इतने दाम बढ़े हों, हर वर्ष मानसून के सीजन में लगातार बारिश के कारण अधिकांश सब्जियों की फसल खराब हो जाती है और कई बार बरसात के कारण दूरदराज से आने वाली सब्जियों का ट्रांसपोर्ट रास्ते मे ही फंस जाता है और मंडी में सब्जियों की आवक कम होने से भी दामों में इजाफा हो जाता है। कहा कि इन सब्जियों के दामों में गिरावट मानसून खत्म होने के बाद ही कम होने की संभावना है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 2
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0