राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) की बैठक संपन्न

ग्रीन स्पेस बढ़ाए जाने के लिए करे विशेष प्रयास: डीएम राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार

जून 4, 2025 - 16:42
 0  5
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) की बैठक संपन्न

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनकैप) के अन्तर्गत सिटी लेवल इम्पलिमेन्टेशन कमेटी की बैठक बचत भवन स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गयी। बैठक में प्रमुख एजेंडो नगरीय क्षेत्र में ग्रीन स्पेस बढ़ाये जाने,शहर के प्रमुख चौराहों पर ट्रैफिक कन्जेक्शन को कम किये जाने व ई-चार्जिंग स्टेशन का प्रस्ताव समाप्त करने पर चर्चा की गयी। बैठक में अध्यक्ष द्वारा ग्रीन स्पेस को बढ़ाये जाने हेतु सामाजिक वानिकी, प्रभाग  को आवश्यक कार्यवाही करने व ट्रैफिक कन्जेक्शन को कम करने के लिए आईटीएमएस की स्थापना हेतु जिला स्तरीय कमेटी गठित कर कार्य शीघ्र पूर्ण कराने तथा ई-चार्जिंग स्टेशन का प्रस्ताव समाप्त करते हुए दो स्थानों पर ई-चार्जिंग स्टेशन का  प्रस्ताव तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करने हेतु निर्देश दिये गये। बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अमृता सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा, ईओ नगर पालिका स्वर्ण सिंह, सिटी लेवल इम्पलिमेन्टेशन कमेटी के समस्त सदस्यगण उपरिथित रहे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0