ककरौला में चलाया गया सफाई अभियान

अक्टूबर 4, 2025 - 17:38
 0  8
ककरौला में चलाया गया सफाई अभियान

उपदेश सूर्यवंशी, राष्ट्रीय प्रसार

नई दिल्ली। विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु सतपाल महाराज की प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वधान में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम 27 व 28 सितंबर को पूरे भारत वर्ष में मनाया जा रहा है। सफाई अभियान कार्यक्रम मानव धर्म मन्दिर, ककरोला आश्रम, पश्चिमी दिल्ली द्वारा सभी प्रेमी भक्तों के सहयोग से पुराना पालम रोड चौक से सुबह 9 बजे शुरू हुआ। ठीक 9 बजे मुख्य अतिथि स्थानीय क्षेत्र के दिल्ली नगर निगम के पार्षद राम निवास गहलोत व शिक्षा विभाग नजफगढ़ एरिया के डिप्टी चेयरमैन देवेन्द्र कुमार बांके पहलवान पहुंच गए थे। पश्चिमी दिल्ली जिला प्रधान लक्ष्मी कांबोज ने पार्षद राम निवास गहलोत का गले में स्वागत वस्त्र डाल कर स्वागत किया। पश्चिमी दिल्ली जिला सचिव पुष्पा देवी ने बांके पहलवान का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने पूज्य साध्वी रत्नावली बाई व साध्वी बंदना बाई का फूल माला देकर स्वागत किया। उसके बाद झंडी दिखाकर सफाई अभियान शुरू किया गया। कॉलोनी की गलियों में से प्रेमी भक्त सफाई करते हुए आगे बढ़े। कुछ स्थानीय महिलाओं ने आकर बताया कि महिला पार्क में कोई भी कर्मचारी सफाई करने नहीं आता। जगह जगह पर कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं। सैर के दौरान बदबू आती है, तो हमारी संस्था की सफाई टीम ने वहां जाकर सारी महिला पार्क का बाहर से व अंदर जाकर फुटपाथ व ग्राउंड की झाड़ू लगा कर सफाई की व 3 गाड़ियों में कूड़ा डाल कर बड़े कूड़ेदान में डलवाया। दोनों बाई जी ने भी सफाई अभियान में पूरा सहयोग किया। इस कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने खूब सराहना की व संस्था मानव उत्थान सेवा समिति का धन्यवाद किया। लगभग 11 बजे तक सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के बाद सभी प्रेमी भक्त ककरोला आश्रम में वापिस आ गए। बाई जी द्वारा कढ़ी चावल का भोजन प्रसाद सभी प्रेमी भक्तों को खिलाया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पार्षद राम निवास गहलोत का बहुत अच्छा सहयोग रहा। कूड़े की गाड़ी साथ चलती रही। सभी लोगों को मास्क, हैंड ग्लव्स दिए गए।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0