ओवर लोडिंग के खिलाफ दिया जा रहा धरना 5 वे दिन भी रहा जारी, पूर्व विधायक बंशीवाल हुए धरने में शामिल
जगत सिंह परमार, राष्ट्रीय प्रसार ।
बंशी पहाडपुर क्षेत्र में पत्थर से भरे ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने की मांग को लेकर बंशी पहाडपुर क्षेत्र के लोगों की ओर से कांटे के पास शुरु किया धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। रविवार को पूर्व विधायक बच्चूसिंह बंशीवाल के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा जिला उपाध्याक्ष वीरेन्द्र सिंह बुढवार की अध्यक्षता में धरनास्थल पर बैठक हुई। जिसमें महलपुर चूरा, बंशी पहाड़पुर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस प्रशासन से ओवरलोडिंग वाहनों को बंद कराने, लीज धारकों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन पर रोक लगवाने एवं अवैध राॅयल्टी वसूली को बंद कराने का निर्णय लिया गया। धरना दे रहे लोगों ने बताया कि बंशी पहाडपुर क्षेत्र में लीज धारकों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। वन क्षेत्र में अवैध रूप से डम्पिंग की जा रही है। धूल उडने से बीमारी फैलने की आशंका रहती है। पत्थर ठेकेदारों द्वारा नियम विरुद्ध कार्य करते हुए राज्य सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सुनवाई नहीं हुई तो उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर भूरा सरपंच, यादराम कुशवाह, ओमवीर, रामेश्वर, बनवारी, रामरतन, शेरसिंह, देवीसिंह, विक्रम आदि मौजूद थे।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
गुस्सा
0
दुखद
0
वाह
0