राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार
रायबरेली। खड़े ट्रेलर में टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत। रतापुर चौराहे के पास एक रोडवेज बस ट्रेलर से टकरा गई जिससे बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और छह यात्री घायल हो गए। प्रयाग डिपो की बस लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी तभी यह दुर्घटना हुई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं टक्कर की तेज आवाज सुन अफरा तफरी मच गई। हादसे में रोडवेज बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बस में बैठी 6 सवारियां घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। आसपास के लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। हादसे में बस चालक प्रयागराज के लालगोपालगंज निवासी अंजनी कुमार शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई।