राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार
रायबरेली। विकास भवन परिसर में पशुपालन विभाग के दस्तावेज और फाइलों को आग के हवाले कर दिया गया। गुपचुप तरीके से परिसर के पीछे बोरी में कागजातों को ले जाकर आग लगा दी गई। विभाग के एक कर्मचारी द्वारा अभिलेखों में आग लगाने और कागजातों के जलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद अफरातफरी मच गई। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) ने संबंधित बाबुओं से जवाब मांगा है। विभाग में पूर्व में भूसा खरीद में बड़ा मामला पकड़ में आया था। चर्चा है कि मामले में पूर्व सीवीओ के खिलाफ जांच भी चल रही है। शनिवार की दोपहर सोशल मीडिया में विकास भवन परिसर में पशुपालन विभाग के जरूरी कागजातों को जलाने का वीडियो वायरल हो गया।