डीएम ने राणा बेनी माधव बख्श सिंह आडिटोरियम के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार

जून 4, 2025 - 11:58
 0  5
डीएम ने राणा बेनी माधव बख्श सिंह आडिटोरियम के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के साथ राणा बेनी माधव बख्श सिंह आडिटोरियम के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त परियोजना लगभग 21 करोड़ की है, परियोजना का पूर्ण करने का समय सीमा 31 जुलाई 2025 है, समय सीमा के अन्तर्गत कार्यपूर्ण कर लिया जायगा, लगभग 75 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है फिनसिंग का कार्य शेष है जो कराया जा रहा है। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्य को मानक के अनुरूप समयबद्ध पूर्ण कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, यूपीपीसीएल के एई संदीप सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी व कार्यदायी संस्था प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0