अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर एडीआर सेन्टर में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार रायबरेली। अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर एडीआर सेन्टर में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर।

जून 4, 2025 - 10:48
 0  0
अन्तर्राष्ट्रीय तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर एडीआर सेन्टर में आयोजित हुआ जागरुकता शिविर

उप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार व माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश रायबरेली राजकुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर एडीआर सेन्टर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली में विशेष विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य के द्वारा बताया गया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य तम्बाकू के खतरे के बारे में जागरुकता फैलाना है इस वर्ष विश्व तम्बाकू दिवस की थीम काफी खास है। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2025 की थीम 'अपील को उजागर करना: तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति को उजागर करना' है। यह थीम तंबाकू और निकोटीन उद्योगों द्वारा अपने असुरक्षित उत्पादों को आकर्षक बनाने के लिए नियोजित भ्रामक तकनीकों को उजागर करने और चुनौती देने पर केंद्रित है - विशेष रूप से युवा लोगों के लिए। सचिव अनुपम शौर्य के द्वारा बताया गया कि भारत में नशीले पदार्थों का सेवन और इसकी लत एक उच्च जोखिम वाले नतीजों के रुप में सामने आई है, जो व्यक्ति, उनके परिवार और समाज के लिए खतरा है। इसके लिए रोकथान, सबसे प्रभावी दृष्टिकोण साबित हुआ है। जागरुकता कार्यक्रम में बताया गया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने इस सम्बन्ध में ड्रग्स की मांग में कटौती करने के लिए एक राष्ट्रीय कार्य योजना तैयार की है। यह योजना एक अम्ब्रैला स्कीम है, जिसमें निवारक शिक्षा और जागरुकता सृजन, क्षमता निर्माण, उपचार और पुनर्वास, गुणवता मानकों की स्थापना, कमजोर क्षेत्रों में फोकल हस्तक्षेप, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण और पूर्व-ड्रग्सओं का सर्वेक्षण, आजीविका का समर्थन, अध्ययन, मूल्यांकन और अनुसंधान के तत्व शामिल है।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0