राष्ट्रीय प्रसार के विशेष प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

-रूमी जावेद की शेरो-शायरी ने बांधा समां, उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को किया गया सम्मानित

जुलाई 8, 2026 - 16:58
 0  8

राष्ट्रीय प्रसार ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय प्रसार कार्यालय में रविवार को आयोजित विशेष प्रशिक्षण एवं सम्मान समारोह उत्साह, प्रेरणा और सम्मान का अद्भुत संगम बनकर सामने आया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रसार परिवार के टीम लीडरों, पत्रकारों, पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय टीम लीडर रूमी जावेद ने अपने विशिष्ट अंदाज में किया। उन्होंने प्रभावशाली वक्तव्य के साथ-साथ शानदार शेरो-शायरी प्रस्तुत कर पूरे सभागार को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी ओजपूर्ण प्रस्तुति ने कार्यक्रम में नई ऊर्जा का संचार किया और उपस्थित लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रसार के प्रधान संपादक पवन यादव ने संगठन की भावी योजनाओं, पत्रकारिता की जिम्मेदारियों और संस्थान की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रसार सदैव जनहित, निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा के मूल्यों को सर्वोपरि मानकर कार्य करता रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को आगामी 14 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आमंत्रण भी दिया।

कार्यक्रम में दिल्ली के वरिष्ठ पत्रकार उपदेश सूर्यवंशी ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने युवा पत्रकारों को ईमानदारी, निष्पक्षता और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।

वहीं प्रसिद्ध शायर मोहम्मद शमशेर आलम ने अपनी दिलकश शेरो-शायरी से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उनकी प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे वातावरण को साहित्यिक रंगों से सराबोर कर दिया।

समारोह के दौरान राष्ट्रीय प्रसार के उन प्रतिभाशाली एवं समर्पित सदस्यों को रिवार्ड एवं सम्मान किट प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट कार्य, निष्ठा और योगदान से संस्थान की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, पत्रकारों एवं सदस्यों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया तथा आपसी संवाद और सौहार्द के साथ एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

राष्ट्रीय प्रसार परिवार के टीम लीडरों, पत्रकारों और पदाधिकारियों की उल्लेखनीय उपस्थिति ने इस आयोजन को यादगार, प्रेरणादायक और सफल बना दिया।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0