राष्ट्रीय प्रसार के मंच पर प्रतिभाओं का सम्मान, पत्रकारिता के मूल्यों पर हुआ विशेष मार्गदर्शन

जून 30, 2026 - 15:42
जून 30, 2026 - 15:45
 0  7
राष्ट्रीय प्रसार के मंच पर प्रतिभाओं का सम्मान, पत्रकारिता के मूल्यों पर हुआ विशेष मार्गदर्शन

-होनहार पत्रकारों और लीडरों का सम्मान, राष्ट्रीय प्रसार ने दिया नई ऊँचाइयों का संदेश

रूमी जावेद, राष्ट्रीय प्रसार
नई दिल्ली। 
राष्ट्रीय प्रसार कार्यालय में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल टीम लीडर रूमी जावेद ने अपनी टीम के होनहार एवं जुझारू लीडर मोहम्मद शमशेर आलम को प्रेस आई-कार्ड एवं माइक आईडी प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम में उभरते हुए लीडर संजय कुमार को राष्ट्रीय प्रसार की मार्केटिंग किट भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं गुरुग्राम से आए ग्रेट लीडर मंजूर आलम को राष्ट्रीय प्रसार की सदस्यता प्रदान कर संगठन परिवार में स्वागत किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रसार के प्रधान संपादक पवन यादव ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रसार की जनहितकारी नीतियों, संगठन के उद्देश्यों तथा मार्केटिंग प्लान से होने वाली आय के विभिन्न स्रोतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रसार का उद्देश्य केवल समाचारों का प्रसारण करना ही नहीं, बल्कि समाजहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना भी है।

प्रधान संपादक ने पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पत्रकारों को निष्पक्षता, सत्यता और जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सदस्यों को जिम्मेदार एवं सकारात्मक पत्रकारिता के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का समापन सभी सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय प्रसार के विस्तार एवं जनसेवा के संकल्प के साथ किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने संगठन की कार्यशैली एवं भविष्य की योजनाओं की सराहना की।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0