*पुलिया से टकराने पर बाइक सवार युवक की मौत*
रूपक दुबे राष्ट्रीय प्रसार
*मडी़हान*- लालगंज कलवारी मार्ग पर मुस्कीरा गांव के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान करौंदा गांव निवासी जगदीश पुत्र रामदीन कोल के रूप में हुई है। जगदीश लालगंज से बाइक पर घर लौट रहा था। विंध्यवासिनी स्कूल के पास मोड़ पर उसकी बाइक पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना स्थल घर से मात्र तीन किलोमीटर की दूरी पर था। संतनगर पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
गुस्सा
0
दुखद
0
वाह
0