नहर में पानी न आने से किसान नाराज, किया प्रदर्शन

हसनपुर में प्रदर्शन करते नाराज किसान

अगस्त 1, 2025 - 17:12
अगस्त 4, 2025 - 14:06
 0  3
नहर में पानी न आने से किसान नाराज, किया प्रदर्शन
राष्ट्रीय प्रसार, संवाददाता
चहनियां, उत्तर प्रदेश।
बलुआ पम्प कैनाल से जुड़ी रइया रजवाहा में अब तक एक दिन भी पानी न आने से धान की रोपाई प्रभावित है। किसान पानी के लिए परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने पर ग्रामीणो ने प्रदर्शन कर चेतावनी दिया। 
         बलुआ पम्प कैनाल से जुड़ी रईया रजवाहा से लक्ष्मणगढ़, हसनपुर, गुरेरा, कल्याणपुर, बगही, फूलपुर, रईया गांव के किसान खेती करते है। इस रजवाहा में अब तक पानी न आने से दर्जनों काश्तकारों के करीब तीन सौ बीघा धान की रोपाई हुई ही नही। रजवाहा में पानी चालू करवाने के लिए किसान बलुआ पम्प कैनाल से लेकर अधिकारीयो के यहां कई चक्कर लगाये फिर भी पानी नही आया। नाराज किसानों ने प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दिया। गांव के रहने वाले सपा विधान सभा अध्यक्ष सकलडीहा सुभाष यादव ने कहा कि सरकार के मुखिया और मंत्री अपने को किसान हितैषी बताते है और क्षेत्र में किसान नहर और रजवाहा में धान की खेती के लिए कई गांव के किसान परेशान है। यहां तो गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नही है। अब किसानों को लेकर आंदोलन करना होगा। 
            इस दौरान राजेश यादव,बलिराम यादव,विजय यादव,रमजान,कमल कुमार,ब्रम्हदेव सिंह,सुरजना सिंह,रविन्द्र चौबे,काशीनाथ चौबे,त्रिभुवन,नरोत्तम,रविन्द्र चौबे,शिव,घूरन,मुराद,राजदेव आदि किसान उपस्थित रहे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0