*जुआ खेल रहे 6 युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
रूपक दुबे राष्ट्रीय प्रसार
*मडी़हान*- स्थानीय पुलिस ने गोपलपुर गांव में जुआ खेल रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड़ और जामा तलाशी से कुल 5400 रुपए और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में गोपलपुर गांव के सुनील धारीकर, छोटेलाल कोल, रविशंकर कोल, करन सोनकर, सोनू कुमार सोनकर और इस्माइल शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में एसआई रामबद्द्म यादव, रामधनी यादव, अंकित वर्मा, मनोज कुमार और अखिलेश शामिल थे। छापेमारी के दौरान कुछ तमाशबीन मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से जुआ खेल रहे थे। इससे क्षेत्र में चोरी जैसी घटनाएं बढ़ रही थीं। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। फड़ से 3240 रुपए और जामा तलाशी में 2160 रुपए बरामद हुए। ग्रामीणों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
गुस्सा
0
दुखद
0
वाह
0