*गलत साइड से आए आटो ने बाइक सवार कांस्टेबल को मारी टक्कर,घायल*
रूपक दुबे राष्ट्रीय प्रसार
*मिर्जापुर*- चील्ह थाना क्षेत्र के मिर्जापुर-औराई मार्ग पर शेषडड़ीया गांव के पास शनिवार की रात 10 बजे ऑटो के टक्कर से बाइक सवार 28 वर्षीय सिपाही व आटो चालक घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहा प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। कांस्टेबल सोहित कुमार अपनी बाइक से पुरजागीर पावर हाउस पर ड्यूटी करने जा रहा थे। जैसे ही शेष डड़ीया गांव के पास पहुंचे तभी औराई की तरफ से रांग साइड से आ रही ऑटो ने सामने से बाईक में जोरदार टक्कर मार दिया ।हादसे में बाइक सवार सिपाही व आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पिकेट पर मौजूद पहुंची पुलिस आनन-फनन में एंबुलेंस बुलाकर घायल सिपाही व आटो चालक को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सिपाही की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर एसपी सिटी, सीओ सदर मंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। थाना प्रभारी विजय शंकर सिंह ने बताया कि पुरजागीर पावर हाउस पर सिपाही ड्यूटी करने जाते समय रांग साइड से आ रही ऑटो के टक्कर में कांस्टेबल प आटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
गुस्सा
0
दुखद
0
वाह
0