*ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक पलटी,चालक बाल बाल बचा*

रूपक दुबे राष्ट्रीय प्रसार

जून 4, 2025 - 11:26
 0  0

*मिर्जापुर*- चील्ह थाना क्षेत्र के चील्ह गोपीगंज मार्ग पर शनिवार रविवार की रात करीब 3 बजे ट्रेलर के ओवरटेक करने पर रोड किनारे ट्रक पलट गई। हालांकि चालक बाल बाल बच गया। प्रयागराज जनपद के सोरांव पचदेवरा गांव निवासी चालक अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सोनभद्र के शक्ति नगर से ट्रक पर राखड़ लाद कर प्रयागराज जा रहा था । थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के पास पहुंचा था कि गोपीगंज की तरफ जा रहा ट्रेलर ओवरटेक करने लगा। जिससे अनियंत्रित होकर ट्रक रोड किनारे पलट गया। जिसमें चालक बाल बाल बच गया। ट्रक पलटने की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और केबिन में फंसे चालक को किसी तरह से सुरक्षित बाहर निकलवाया।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0