पाँच महीने से अटका है शस्त्र वेरिफिकेशन, सहतवार थाने में नागरिक हो रहा परेशान
सहतवार थाने के अधिकारियों पर लटका सवालिया निशान ब्यूरो बलिया ( राष्ट्रीय प्रसार ) पिन्टू तलवार
बलिया (सहतवार) । शासन भले ही समय से समाधान और जन शिकायत निवारण जैसी योजनाओं की बात कर रहा हो, लेकिन ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग दिखाई देती है। ग्राम उदहा, थाना सहतवार निवासी शिवजी पाण्डेय को अपनी पुरानी लाइसेंसी बन्दूक बेचने के लिए पिछले पाँच महीनों से वेरिफिकेशन के लिए थाना सहतवार के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, पर आज तक उन्हें केवल आश्वासन और टालमटोल ही मिला है। शिवजी पाण्डेय ने बताया कि उन्होंने तय प्रक्रिया के तहत थाना सहतवार में शस्त्र विक्रय हेतु आवेदन दिया था, लेकिन अधिकारी न तो वेरिफिकेशन कर रहे हैं, न ही किसी प्रकार की स्थिति की स्पष्ट जानकारी दे रहे हैं। कई बार पूछे जाने के बावजूद उन्हें आवेदन का डिस्पैच नंबर तक नहीं बताया गया, जिससे आगे की कोई कार्यवाही करना उनके लिए असंभव हो गया है। इस प्रकार की उदासीनता न सिर्फ शासन की छवि को धूमिल करती है, बल्कि आम नागरिकों के प्रशासन पर से भरोसा भी उठाती है। यह मामला न सिर्फ एक व्यक्ति विशेष की परेशानी है, बल्कि एक बड़ी प्रणालीगत खामी की ओर इशारा करता है। शिवजी पाण्डेय ने अब जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बलिया से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि उनकी वर्षों पुरानी वैध प्रक्रिया आगे बढ़ सके और उन्हें मानसिक व प्रशासनिक राहत मिल सके। अब देखना यह है कि प्रशासनिक अमला इस शिकायत पर कब और कैसी कार्रवाई करता है।
आपकी प्रतिक्रिया क्या है?
पसंद करें
0
नापसंद
0
प्यार
0
मज़ेदार
0
गुस्सा
0
दुखद
0
वाह
0