आकाशीय बिजली गिरने से 2 बहनों की मौत, परिवार में पसरा मातम

रूपक दुबे राष्ट्रीय प्रसार

जून 4, 2025 - 16:55
अगस्त 4, 2025 - 14:02
 0  4

*लालगंज*- मिर्जापुर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो बहनों की मौत हो गयी। नंदन मझिगवां उचका मोहल्ले में नीम के पेड़ के नीचे दो सगी बहन बैठी हुई थी। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। इस हादसे में वहीं 6 लोग भी झुलस गए। हलिया थाना क्षेत्र के नदना मझिगवा गांव में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेल रही 2 बहनों की मौत हो गई। 6 लोग झुलस गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। सभी लोग घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान बारिश होने लगी। पुलिस मृतक बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि सभी घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान अचानक बारिश के साथ बादल गरजा और आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोग झुलस गए। सभी को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने साधना 10 वर्ष को खुशबू 11 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनम 14 वर्ष, रानिया 10 वर्ष, अमन 5 वर्ष, फूल कुमारी 27 वर्ष और लल्लू 40 वर्ष झुलस गए। जिनका इलाज चल रहा है।हलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर कामेश्वर तिवारी ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 6 लोग अस्पताल आए हुए हैं। जिनमें दो बच्चियों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज एसडीएम संजीव कुमार यादव भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। समुचित इलाज का निर्देश दिए है। एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे। आकाशीय बिजली गिरी। पेड़ के नीचे बच्चे खेल रहे थे। आकाशीय बिजली से खुशी पर साधना की मौत हो गयी। 6 लोग घायल है। सभी का इलाज चल रहा है। मृतकों और घायलों के परिजनों को सहायता राशि दिया जाएगा।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0