आकाशीय बिजली गिरने से 2 बहनों की मौत, परिवार में पसरा मातम

मिर्जापुर में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो बहनों की मौत हो गयी। नंदन मझिगवां उचका मोहल्ले में नीम के पेड़ के नीचे दो सगी बहन बैठी हुई थी। आकाशीय बिजली गिरने से दोनों की मौत हो गई। इस हादसे में वहीं 6 लोग भी झुलस गए। हलिया थाना क्षेत्र के नदना मझिगवा गांव में बुधवार की दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से खेल रही 2 बहनों की मौत हो गई। 6 लोग झुलस गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। सभी लोग घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान बारिश होने लगी। पुलिस मृतक बहनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि सभी घर के बाहर नीम के पेड़ के नीचे बैठे थे। इस दौरान अचानक बारिश के साथ बादल गरजा और आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोग झुलस गए। सभी को एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

जून 5, 2025 - 23:32
 0  4
आकाशीय बिजली गिरने से 2 बहनों की मौत, परिवार में पसरा मातम

फाइलें

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0