जिसमें जिले के कोने-कोने से आए प्रिंट मीडिया तथा इलेक्ट्रिक मीडिया के पत्रकारों ने सहभागिता की। मंच का संचालन जिला प्रभारी दिनेश सिंह ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा द्वारा की गई जिन्होंने वर्तमान समय में पत्रकारों के आगे आने वाली समस्याओं के बारे में चर्चा की। जिला संरक्षक प्रवेश राठौर ने नए पत्रकार साथियों को पहचान पत्र वितरण किये तत्पश्चात जिलाउपाध्यक्ष संजीव पटेल ने कई मुख्य बिंदुओं पर अपने विचार रखे। महासचिव अनवर खान ने प्रशासन के साथ अपना समन्वय बनाए रखने को कहा तथा पत्रकारों को यह सुझाव भी दिया कि पत्रकारिता के अलावा अपना अन्य व्यवसाय भी अवश्य करें। जिससे पत्रकार अपनी कलम के माध्यम से जन समाज की समस्याओं को खत्म करने का प्रयास कर सके। जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा ने कहा किसी भी तरह की खबर चलाने से पहले संबंधित अधिकारी का वर्जन अवश्य लें। खबर प्रकाशित करने पर पत्रकार के सामने किसी प्रकार की कोई समस्या आती है या किसी प्रकार का कोई दवाव आता है तो उसके लिए संगठन जिले से लेकर प्रदेश स्तर तक आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है, लेकिन किसी प्रकार के अनुचित कार्यों में अपनी संलिप्तता कभी न होने दें सत्य की लड़ाई लड़ें और सही व्यक्ति की ही मदद करें।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रसार बदायूं के ब्यूरो चीफ विनय कुमार राना, राजेश कुमार सिंह, सौरभ गुप्ता,आकाश तोमर, सचिन बाबू, सालिम रियाज,अवनी गुप्ता, विनीत वर्मा, मनीष कांत, मुकेश, तुफैलअहमद, शकील भारती, आनंद प्रकाश, व जिले से आए अन्य पत्रकार साथी उपस्थित रहे।