राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन द्वारा जानवरों को किए गए फल वितरण

#rashtriyaprasarfoundation

अक्टूबर 4, 2025 - 17:35
अक्टूबर 4, 2025 - 17:51
 0  15
राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन द्वारा जानवरों को किए गए फल वितरण

मीनू बंसीवाल, राष्ट्रीय प्रसार
नजफगढ़, नई दिल्ली। नवरात्रि के शुभ अवसर पर छावला हनुमान मंदिर के पास राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन द्वारा जानवरों को फल वितरण किया गया। राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन के चेयरमैन पवन यादव ने कहा कि फाउंडेशन द्वारा कई वर्षों से जानवरों को फल वितरण करते हुए आ रहा है। उन्होंने कहा कि मनुष्यों के लिए भोजन की व्यवस्था करना आसान है लेकिन आज के युग में जानवरों के लिए भोजन इक्कठा करना बेहद मुश्किल है।

आज के शहरी करण में जंगल नष्ट कर दिए जा रहे जनवर सड़को पर घूम रहे और लोगों से आस लगाए बैठे है कोई तो आएगा जो हमे भोजन देगा। उन्होंने सभी लोगों से अपील की सप्ताह में एक बार इन जानवरों के लिए अपनी सुविधा अनुसार फल का वितरण करें।


राष्ट्रीय प्रसार फाउंडेशन के राष्ट्रीय सलाहकार शशि भूषण पिंगुआ ने कहा कि जानवर बोल सकते नहीं कि हमें खाना दो लेकिन मनुष्य बोल कर खाना मांग सकता है। हमें जनवरो के लिए भी सोचना होगा उनके भोजन की व्यवस्था करनी होगी तभी हम प्रकृति का संरक्षण कर पाएंगे। इस अवसर पर फाउंडेशन की ट्रेजर मीनू बंसीवाल, सदस्य चंदन मौर्य, पवन कुमार मौर्य उपस्थित थे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0