कोतवाली महराजगंज में विशाल भंडारा का अयोजन किया गया

राजन प्रजापति, राष्ट्रीय प्रसार

जून 4, 2025 - 16:40
 0  3
कोतवाली महराजगंज में विशाल भंडारा का अयोजन किया गया

महराजगंज रायबरेली। ज्येष्ठ माह के तृतीय बड़े मंगल पर कस्बा सहित क्षेत्र में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कोतवाली महराजगंज में पहुंचे उपजिलाधिकारी सचिन यादव, सीओ प्रदीप कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। कोतवाली परिसर में भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के हनुमान गढ़ी स्थित हनुमान जी के मंदिर पर भी विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के गढ़ी पोखरनी में भी विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। वहीं पहरेमऊ चौराहा पर भी विगत कई वर्षों से विशाल भंडारा का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर महराजगंज कोतवाली में पीसी इंद्रमणि सिंह, आशु सिंह उर्फ मंगली सिंह, कोतवाली का स्टाफ सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

आपकी प्रतिक्रिया क्या है?

पसंद करें पसंद करें 0
नापसंद नापसंद 0
प्यार प्यार 0
मज़ेदार मज़ेदार 0
गुस्सा गुस्सा 0
दुखद दुखद 0
वाह वाह 0