जगत सिंह परमार, राष्ट्रीय प्रसार
रुदावल। थाना पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत धारदार हथियार से मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी, तीन या तीन से अधिक प्रकरणों में चालान शुदा 7 व्यक्तियों, 6 हिस्ट्रीशीटर, 4 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। रुदावल थाना प्रभारी बालकृष्ण फौजदार ने बताया कि आईजी भरतपुर कैलाशचन्द विश्नोई, जिला पुलिस अधीक्षक दिगंत आनन्द के द्वारा चलाए जा रहे अभियान एरिया डोमीनेशन के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बयाना हरिराम कुमावत, सीओ रूपबास नीरज भारद्वाज के निकट पर्यवेक्षण में थानाधिकारी बालकृष्ण के नेतृत्व में पुलिस थाना से एसएसआई मुन्शी लाल, सुरेश चंद, वीरेन्द्र सिंह, भरत लाल, घनश्याम सिंह, हैड कांस्टेबल रामेश्वर सिंह, ललित किशोर, हरवीर सिंह, छोटू सिंह की टीम गठित की गई। पुलिस थाना की टीमों ने कार्रवाही करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीमों ने धारदार हथियार से मारपीट के मामले में वांछित एक आरोपी धर्मवीर कुशवाह निवासी चहल को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त हथियार एवं घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। वही पुलिस ने तीन या तीन से अधिक प्रकरणों में चालान शुदा 7 जनों गांव ब्रह्मबाद निवासी गणपत कोली, कस्बा रुदावल निवासी सोनू ब्राह्मण, लोकेश जाटव, गिरधारी ब्राह्मण, नारायण जाटव, गांव भवनपुरा निवासी सोनसिंह लोधा, गांव सिंघाडा निवासी सम्मो गुर्जर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 6 हिस्ट्रीशीटर व्यक्तियों गांव खेड़ा ठाकुर निवासी राकेश खटीक, रुदावल निवासी महेश, रमेश गांव हरनगर निवासी अनुज उर्फ लल्लू उर्फ राजेश गुर्जर, योगेश गुर्जर, गांव महमदपुरा निवासी राजेन्द्र सिंह गुर्जर व 4 गिरफ्तारी वारंटियों गांव खेड़ा ठाकुर निवासी मानसिंह जाटव, कस्बा रुदावल निवासी महेश कोली, देवीसिंह कोली, राधेश्याम कोली को गिरफ्तार किया है।